Doordrishti News Logo
  • स्कार्पियो में सवार होकर आए बदमाश, पुलिस पहुंची
  • पुलिस खुद उलझी कहानी में

जोधपुर, शहर के अतिव्यस्ततम एरिया सरदारपुरा प्रथम बी रोड पर शुक्रवार की रात में खुलकर गुंडागर्दी हुई। स्कार्पियो में आए बदमाशों से एक युवक को बल्ले पिटाई की।

Open hooliganism at night on Sardarpura B Road, the young man was beaten with a steel bat

खुलेआम हुए इस घटनाक्रम का वीडियो भी तेजी से वायरल हो गया। पुलिस तुरंत हरकत में आई मौके पर पहुंची। देर रात तक पीडि़त की तरफ से रिपोर्ट नहीं दी गई। पुलिस सीसीटीवी फुटैज से पता लगाने के साथ ही स्कार्पियो कहां और किस तरफ से आई इसका पता लगाने में जुट गई।

थानाधिकारी हनुमानसिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस तुरंत पहुंची है। स्कापियो नंबर के आधार पर उसके  मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पीडि़त की तरफ से रिपोर्ट अभी नहीं दी गई है। बदमाशों के बारे मेें भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फेलते ही सरदारपुरा पुलिस बी रोड पहुंच गई। वीडियो में साफ तौर देखा जा सकता है कि एक युवक डंडा लिए आगे बढ़ता है फिर दौड़ कर अन्य युवक के पास में पहुंच कर मारपीट करता है। पास की गली से भी युवक निकल आते दिख रहे हैं। ये लोग स्कार्पियो में सवार होकर आए।

अब तक यह आया सामने

थानाधिकारी हनुमान सिंह के अनुसार एक युवक सरदारपुरा सी रोड पर खड़ा था। जो हाथ दिखाकर स्कार्पियो को रूकवाया था। तब उसमें चार पांच युवक उतरे और उस युवक से मारपीट करने लगे। तब वह भाग गया। बाद में स्कार्पियो लेकर युवक पीछा करते हुए संभवत: सरदारपुरा बी रोड की तरफ आए। जहां एक और घटना सामने आ गई। वहां कुछ और युवक मारपीट करते दिखे है। जबकि सरदारापुरा सी रोड पर जिस युवक से झगड़ा होना सामने आया वह तो गायब है। वह सामने आए तो पता लगे की कहानी क्या है? थानाधिकारी ने बताया कि दोनों ही घटना अजीब से प्रतीत हो रही है।

लूटपाट की आशंका में दूसरे युवक को पीटने का वीडियो वायरल
घटना से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें स्कार्पियो में सवार एक युवक को बुरी तरह पीटने के साथ अभद्र भाषा में बात कर रहे हैं। उसे लूट की आशंका में पीटना सामने आ रहा है। जिसमें घड़ी लूटना बताया जाता है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026