Doordrishti News Logo

एक स्टेशन एक उत्पाद कियोस्क तीसरे चरण में पुनः आरम्भ

  • रेल यात्रियों के रुझान को देख फिर बढाई अवधि
  • लुभा रहे हैं वुडन-मेटल हैंडीक्राफ्ट के आयटम

जोधपुर, केंद्र सरकार की स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के महत्ती उद्देश्य से प्रारंभ की गई एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तीसरे चरण में वुडन-मेटल हैंडीक्राफ्ट कियोस्क रेलवे स्टेशन पर 15 दिनों के लिए पुनः प्रारंभ की गई है।

मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया जोधपुर के प्रसिद्ध वुडन- मेटल हैंडीक्राफ्ट के सजावटी आइटम रेल यात्रियों को बेहद पसंद आ रहे हैं और इनकी बिक्री से छोटे उत्पादकों को काफी संबल मिल रहा है। उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड द्वारा प्राप्त दिशा- निर्देशों की पालना में जोधपुर रेलवे स्टेशन पर स्थापित वुडन-मेटल हैंडीक्राफ्ट की एक स्टेशन एक उत्पाद कियोस्क के संचालन की अवधि तीसरी बार बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि विभिन्न ट्रेनों से यहां आने v व जाने वाले यात्रियों को हैंडीक्राफ्ट के आइटम लुभा रहे हैं और वह खरीद कर इन्हें अपने साथ ले जा रहे हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर स्थापित अस्थाई कियोस्क के प्रति यात्रियों के निरंतर बढ़ते रुझान को देखते हुए एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत वुडन-मेटल हैंडीक्राफ्ट कियोस्क को तीसरे चरण में 15 दिन के लिए फिर से प्रारंभ किया गया है तथा इस संबंध में रेलवे बोर्ड द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। कियोस्क संचालक विवेक भंसाली ने रेल प्रशासन द्वारा शुरू की गई इस पहल को सराहनीय बताया और इसे निरंतर जारी रखने की व्यवस्था करने की मांग की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed