दिनदहाड़े फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तार,तीनों को भेजा जेल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दिनदहाड़े फायरिंग मामला मामले में एक और गिरफ्तार,तीनों को भेजा जेल। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के हुडक़ो तिराहे के पास चाय की दुकान पर बैठे युवक पर शनिवार को हुई फायरिंग केस में पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़ा है। वारदात में प्रयुक्त गाड़ी को पुलिस ने जब्त करने के साथ तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि चानणा भाखर निवासी आकाश राव शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दोस्त के साथ हुडक़ो तिराहे के पास चाय की दुकान के बाहर बैठा था। इसी दौरान बाइक पर सवार प्रदीप मेघवाल और एक अन्य युवक वहां पहुंचे। बाइक से उतरते ही प्रदीप ने जेब से पिस्तौल निकाली और आकाश पर गोली चला दी। गोली उसके पैर में लगी,जिससे वह घायल हो गया और खून बहने लगा।

आरोपी ने दूसरी गोली भी चलाई, लेकिन तब तक घायल युवक चाय की दुकान के काउंटर के पीछे छिप चुका था,जिससे दूसरी गोली उसे नहीं लगी। इसके बाद दोनों हमलावर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। जांच में उनके कायलाना झील की ओर भागने की जानकारी मिली। इस पर सीएसटी प्रभारी एसआई मेहराज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तलाश शुरू की और कायलाना की पहाड़ी में घेराबंदी कर सूंथला निवासी प्रदीप मेघवाल को पकड़ लिया।

जिला ग्रामीण की विशेष टीम ने पकड़ा 15 हजार का इनामी अपराधी

उसके पास से पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी को हथियार दिलाने वाले गजेन्द्र पंवार को भी हिरासत में ले लिया गया है। घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त फिरदौस कॉलोनी सुमेरपुर रोड पाली हाल चांदणा भाखर ज्येाति नगर निवासी मो.इस्हाक पुत्र कयूम को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि तीनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भिजवा दिया गया।