Doordrishti News Logo

शातिर ने एक रूपए रिफंड भेजकर गूगल पे से की कारस्तानी

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती नागौरी बेरा मंडोर एरिया में रहने वाली एक छात्रा को ऑनलाइन लहंगा बुक करवाना महंगा साबित हो गया। लहंगा मिला नहीं और रिफंड के 199 रूपए मांगे जाने पर किसी शातिर ने गूगल पे से उसके खाते से 99 हजार से ज्यादा की रकम साफ कर दी। पीडि़ता ने अब मंडोर पुलिस की शरण ली और केस दर्ज कराया है। घटना को लेकर पुलिस ने धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है। मंडोर थानाधिकारी सुरेशचंद सोनी ने बताया कि नागौरी बेरा मंडोर की रहने वाली सुश्री प्रेक्षा पुत्री कृष्ण कुमार पांडे की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह पढ़ाई करती है और उसने ऑन लाइन एक लहंगा 199 रूपए में 8 जनवरी को बुक कराया था। लहंगा 9 को मिल जाना चाहिए था। मगर वो नहीं मिला। तब उसने गूगल पर कस्टमर केयर पर संपर्क किया। तब उसे बताया गया कि उसे लहंगे का स्टाक खत्म हो गया है और पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे। इस पर उसने बताया कि वह फोन से ही गूगल पे एकाउंट करती है। तब शातिर ने पहले एक रूपए उसके खाते में रिफंड किया। फिर उसे डेबिट कर दिया। बाद में उसने फिर से एक रूपया रिफंड किया और डेबिट कर दिया। इसके बाद वह लगातार खाते से रूपए निकलता गया और कु ल 95 हजार 874 रूपए निकाल लिए। इसके बाद फिर से 3 हजार 129 रूपए निकाले। खाते से रूपए निकलते देख उसने अपने बचे पैसों को दूसरे खाते में ट्रांसफर किया। शातिर को पीडि़ता ने अपने एसबीआई एक ाउंट की जानकारी भी दी थी। पीडि़ता ने अब मंडोर थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज करवाई है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026