Doordrishti News Logo

(अनिल कुमार सिंह की कलम से ) 

  • 14 हजार घोसले लगवा चुके इकबाल सौदागर 
  • विश्व गौरैया दिवस पर विशेष

जोधपुर, प्रकृति की सेवा का जोश, जुनून, जज्बा और जिद अगर आप में है तो दुनिया की कोई भी ताकत आप को रोक नहीं सकती। सेवा के रास्ते में धर्म भी आड़े नहीं आती। अगर कोई व्यक्ति जोधपुर के कायलाना की पहाड़ियों में स्थित धार्मिक परिसरों में हरिओम-हरिओम के शब्दों से आपका अभिवादन कर रहा हो तो उसके धर्म के प्रति कोई संदेह नहीं रह जाता।

one-lakh-one-thousand-nests-will-be-planted-for-sparrow

शुद्ध शाकाहारी इकबाल सौदागर से सुबह कायलाना की पहाडियों में मेरी मुलाकात हुई और उन्होंने हरिओम कह कर मेरा अभिवादन किया तो मेरे मन में उनके धर्म के प्रति कोई ख्याल ही नहीं आया। ऐसे नाम तो सिक्ख भी रखते हैं।

गायों को पानी के लिए नाद,टंकी भी बनवा रहे

इकबाल भाई चिड़िया को पानी के लिए हजारों परिंडे लगवा चुके हैं। छोटी चिड़ियों के लिए 14 हजार घोसले लगवा चुके हैं। उनका लक्ष्य एक लाख एक हजार घोसले लगवाने का है। गायों को पानी के लिए नाद (छोटी टंकी) भी बनवा रहे हैं।

one-lakh-one-thousand-nests-will-be-planted-for-sparrow

सुबह पहुंच जाते हैं कायलाना

इकबाल सौदागर सुबह साढ़े पांच बजे कायलाना की पहाड़ियों में पहुंच जाते हैं। वहां पहुंचते ही शुरू हो जाता है, गायों को हरा चारा, कुत्तों को दूध, बिस्कुट व रोटी, बंदरों को केले और चिड़ियों को दाना देने और पानी की व्यवस्था करने का कार्य। सौदागर सेवा संस्था के इस कार्य में प्रतिदिन कई युवक और समाजसेवी सहयोग करते हैं।

गौशाला खोल गायों की सेवा करना चाहते हैं

जोधपुर शहर में पुरानी कारों के बड़े व्यापारियों में शुमार इकबाल सौदागर की इच्छा आने वर्षों में व्यापार समेटकर गौशाला खोलने और गायों की सेवा करने की है।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026