Doordrishti News Logo

भोगिशैल परिक्रमा में इस बार एक लाख श्रद्धालु आने की संभावना

जोधपुर,शहर में हर 3 साल बाद पुरुषोत्तम मास में होने वाली भोगिशैल परिक्रमा जिसे मारवाड़ का महाकुंभ भी कहा जाता है। इस बार कोरोना के कारण 6 साल बाद अपने भव्य रूप में होगी। 100 किलोमीटर से ज्यादा की परिक्रमा यात्रा में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल होने की उम्मीद है। यात्रा के रूट में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए नगर निगम प्रशासन फील्ड में उतरा है।

ये भी पढ़ें- जिला स्पीडबाॅल संघ जोधपुर का गठन

जुलाई अगस्त में होगी आरंभ

इस बार यह भोगिशैल परिक्रमा जुलाई से अगस्त माह के बीच होगी। इस वर्ष श्रावण मास दो होंगे और उसी में एक पुरुषोत्तम मास गिना जाएगा। उसी पुरुषोत्तम मास में 7 दिन तक यह परिक्रमा की जाती है। इसमें जोधपुर और आसपास के कई प्राचीन और धार्मिक महत्व के मंदिरों की परिक्रमा होती है। जोधपुर में आसपास भोगिशैल पहाड़ पर बने इन धार्मिक स्थलों को परिक्रमा कर लोग शीश नवाते हैं।

निगम ले रहा रूट जायजा

नगर निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ ने अपनी टीम के साथ उसके रूट का जायजा लिया। यहां आने वाले दिनों में कई कार्य करवाने के लिए अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। तीन साल पहले पुरुषोत्तम मास कोरोना काल के बीच आया था। इसीलिए तब परिक्रमा को भव्य रूप से आयोजित नहीं किया गया, सिर्फ औपचारिकता ही निभाई गई थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026