Doordrishti News Logo

एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर 26 फरवरी को

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर 26 फरवरी को। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, जोधपुर द्वारा 26 फरवरी को एक दिवसीय “कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज,रेजिडेन्सी रोड़,नगर निगम के पास,जोधपुर में किया जा रहा है।

उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, जोधपुर के उपनिदेशक आनन्द कुमार सुथार ने बताया कि इस शिविर में बेरोजगार आशार्थियों को रोजगार/स्वरोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण संबंधी जानकारी के साथ निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा शिविर स्थल पर ही प्रारम्भिक चयन किया जायेगा।

भाटी यूपीआरएमएस मेन ब्रांच के अध्यक्ष मनोनीत

उन्होंने बताया कि इच्छूक आशार्थी 26 फरवरी को अपने शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेजो के साथ उपस्थित होकर लाभान्वित हो सकतें है। इस शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को विभाग की ओर से किसी तरह का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।