अवैध बजरी खनन और परिवहन करने वाला एक गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध बजरी खनन और परिवहन करने वाला एक गिरफ्तार।कमिश्ररेट की विवेक विहार थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के मामले में एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने अवैध बजरी से भरा डंपर भी जब्त किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि डंपर चालक भीमसागर ओसियां हाल हेम सागर डालीबाई मंदिर के पास बोरानाडा निवासी दिनेश पुत्र बगडूराम को गिरफ्तार किया गया।
बासनी औद्योगिक क्षेत्र के कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग
पुलिस आयुक्त शरत कविराज एवं पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम विनित कुमार बंसल के द्वारा अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश प्रदान करने पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम रोशन मीणा सहायक पुलिस आयुक्त वृत बोरानाडा आनन्द सिहं राजपुरोहित के सुपरविजन में टीम का गठन किया गया। पुलिस ने नाकाबन्दी कर अवैध परिवहन कर रहे बजरी डम्पर जब्त किया। पुलिस टीम में एएसआई भरतलाल, हैडकांस्टेबल मुरारीलाल,कांस्टेबल बत्तीलाल,श्योजीराम एवं गोपाल भी शामिल थे।
