Doordrishti News Logo

एक किलो चांदी के जेवर बरामद, टैक्सी लेकर पहुंचे

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती लूणी तहसील के सजाड़ा ग्राम में दिनदहाड़े एक मकान में हुई चोरी के सिलसिले मेें पुलिस ने एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर एक किलो चांदी के जेवर बरामद किए है। उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है। बदमाश घटना के समय टैक्सी लेकर आए थे।

लूणी थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि गत 9 मार्च को सजाड़ा में एक मकान में दिनदहाड़े चोरी हुई थी। इस पर पुलिस की टीम का गठन कर बदमाशों की तलाश आरंभ करवाई गई। शुक्रवार को पुलिस ने इस संबंध में रातानाडा सांसी बस्ती निवासी श्रवण उर्फ पेनिया पुत्र चिमनलाल सांसी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक किलो चांदी के जेवर बरामद किए हैं।

वारदात में लिप्त उसके दो अन्य सथियों बुधाराम उर्फ बुधिया और श्याम सांसी की पहचान की गई है। जिनकी तलाश की जा रही है। ये लोग टैक्सी लेकर घटनास्थल आए थे और वारदात को अंजाम देकर चले गए।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026