Doordrishti News Logo

पता पूछने के बहाने महिला के गले से 35 ग्राम की दो चेन लूटी

  • बाइक सवार बदमाशों की कारस्तानी
  • एक अन्य महिला से मोबाइल की लूट

जोधपुर,पता पूछने के बहाने महिला के गले से 35 ग्राम की दो चेन लूटी। कमिश्ररेट में बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं से लूट की वारदात को अंजाम दिया। एक महिला के गले से 35 ग्राम सोने की दो चेन लूटी। एक अन्य महिला से मोबाइल लूट लिया गया। इस बारे में पीडि़तों की तरफ से मामले दर्ज करवाए गए हैं।

ये भी पढ़ें- एमडीएमएच के मनोरोग विभाग की व्यवस्थाओं पर जिला प्रशासन की कार्यवाही

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि सेक्टर 9/29 में रहने वाले राहुल सोनी पुत्र प्रकाश सोनी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अपने मौसी अंजना सोनी को उसके ससुराल छोडऩे सेक्टर 14 दूसरा पुलिया जा रहा था। वह अपनी मौसी के साथ स्कूटी पर सवार था। जब वह वसुंधरा अस्पताल के समीप पहुंचा तो एक खड़ी बाइक पर दो युवक मिले। उन्होंने पता पूछने के बहाने उसकी मौसी के गले पर झपटा मारा और दो सोने की चेन छीनकर ले गए। एक चेन तकरीबन 27-28 ग्राम मय पेंडल थी जबकि दूसरी चेन 7-8 ग्राम की थीं। इन लोगों ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा भी किया मगर वे भागने में सफल हो गए। पुलिस ने बताया कि लूट का प्रकरण दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-एनएमओपीएस राजस्थान इकाई की ऑनलाइन बैठक आयोजित

दूसरी तरफ महामंदिर थाने में रामबाग कागा कॉलोनी निवासी रेणु पुत्री प्रेमचंद प्रजापत की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अपने कार्य से फुलेरा पार्क शनिश्वरमंदिर के पीछे से लौट रही थी। तब एक बदमाश उसका मोबाइल छीनकर भाग गया। पुलिस ने इस मामले में जांच आरंभ किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026