जोधपुर, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बीजेएस सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभु सिंह भाटी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। भाटी का शुक्रवार को 93 वर्ष की आयु में जोधपुर में निधन हो गया। हेरिटेज स्थित निवास पर पहुंचकर केन्द्रीय मंत्री शेखावत की ओर से नगर सुधार न्यास के पूर्व सदस्य रविन्द्र सिंह मामडोली ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कर्नल भाटी पिछले काफ़ी दिनों से बीमार थे। हेरिटेज स्थित निवास पर आज उन्होनें अन्तिम सांस ली। भाटी के निधन पर के केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की ओर से पुष्प चक्र अर्पित किया गया। इसके बाद पैतृक गांव झिपासनी में अन्तिम संस्कार किया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभु सिंह भाटी पुत्र स्व कर्नल राव बहादुर हीर सिंह भाटी 61 केवलरी, 20 राजपूत, राजपूत 17 , 20 लांसर्स में रहे। भाटी ने वर्ष 1962 में इंडो चाइना, इंडो पाक 1965, इंडो पाक 1971, माइजो हिल्स कांउटर इनसर्जेंसी ऑपरेशन मे अहम भूमिका निभाई। हॉर्स माउंटेन परेड, कंटेनमेंट कमांडर रॉयल एडिनबर्ग टैट डिस्प्ले, पांच बार इंडियन हॉर्स राइडर चैंपियन शो जंपिंग में रहे। बीजेएस सोसायटी के अध्यक्ष रहे और समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाई।