Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की सामाजिक सेवा में अग्रणीय ओम शिक्षा सेवा समिति ने इस कोरोना महामारी के आपात दौर में अब अस्पतालों में भर्ती कोविड मरीजों व उनके साथ आए परिजनों के भोजन की व्यवस्था का बीड़ा उठाया है। ओम शिक्षा सेवा समिति के शम्भू सिंह मेड़तिया जिला अध्यक्ष कर्मचारी महासंघ ने बताया कि मथुरादास माथुर अस्पताल व महात्मा गांधी अस्पताल में लगभग 300 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था समिति कर रही है। इस भोजन व्यवस्था का आज पपसा आचार्य ने विधिवत उद्घाटन किया।

Om Shiksha Seva Samiti pioneered food arrangements for Covid patients and their families

इस भोजन में मरीजों व उनके परिजन के लिए खिचड़ी, दो सब्जी रोटी,कबूली आदि बनाकर उनकी टीम खाना दे रही है। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था अस्पतालों के लिए महामारी खत्म होने तक निर्बाध जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि इस भोजन व्यवस्था की टीम में उनके 11 सदस्यों की टीम कार्य कर रही है।

टीम सुबह-शाम नियमित रूप से भोजन वितरण का कार्य करेगी। इसके अतिरिक्त मीनू में रोज बदलाव करते हुए शुद्ध शाकाहारी उत्तम गुणवत्ता का भोजन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि समिति में शंभू सिंह मेड़तिया, विक्रम परिहार, सुखराम धारा, उमेद सिंह चौहान, महेंद्र सिंह चौधरी, छगनलाल राव आदि सदस्य शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि ओम शिक्षा सेवा समिति द्वारा पिछले सप्ताह मथुरादास मात्र अस्पताल में चिकित्सा उपकरण भेंट किए गए थे।

ये भी पढ़े :- ताउ ते चक्रवात से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026