Doordrishti News Logo

गुजरात में सरकार बनाएंगे-ओम माथुर

कांग्रेस को कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए

जोधपुर,भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी ओम माथुर रविवार को जोधपर आए। वे एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब हुए और कहा कि कांग्रेस को कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों पर माथुर ने कहा कि पिछले 27 सालों में विजयी होते आए हैं इस बार भी कई ज्यादा सीटों से जीतेंगे। राजस्थान में जनाक्रोश यात्रा पर कहा कि हर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को आने वाले 8-9 माह तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का जिम्मा दिया जा रहा है। ताकि कांग्रेस के विपरित माहौल बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें- जेल डीजी दक ने किया आईपीएस पुखराज माथुर मार्ग पट्टिका का लोकार्पण

राजस्थान में होने वाले उपचुनाव पर कहा कि जिसकी सरकार होती है स्वाभाविक तौर पर उस पर लोगों का रूझान रहता है। राजस्थान में दो सौ विधान सभा सीटों के लिए जनाक्रोश यात्रा से आमजन को भाजपा की योजनाओं को बताया जाएगा। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या इसमें लगेगी। माथुर रविवार को दिल्ली से विशेष विमान से जोधपुर पहुंचे थे। बाद में एयरपोर्ट पर ही मीडिया से मुखातिब हुए थे।

जोधपुर पहुंचने पर भाजपा जोधपुर शहर विधानसभा प्रत्याशी रहे अतुल भंसाली,पूर्व जिला अध्यक्ष जगत नारायण जोशी,जिला महामंत्री महेंद्र मेघवाल,दीपक व्यास सहित कई कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। बाद में वे जोधपुर से सडक़ मार्ग से पाली के लिए रवाना हो गए। वे पाली में पूर्व पाली सांसद पुष्प जैन के पारिवारिक कार्यक्रम समारोह में हिस्सा लेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026