Doordrishti News Logo

ऑटो मोबाइल दुकान में चोरी ऑयल टीन व रुपए पार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ऑटो मोबाइल दुकान में चोरी ऑयल टीन व रुपए पार। शहर के निकट मथानिया चौराहा के पास में एक ऑटो मोबाइल की दुकान के ताले तोडक़र अज्ञात चोर नगदी और ऑयल की टीन चोरी कर ले गए। दुकानदार की तरफ से मथानिया थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई।

अलग अलग स्थानों से पांच बाइक चोरी

पुलिस ने बताया कि तिंवरी स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी सांवराराम माली ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी एक ऑटो मोबाइल की दुकान मथानिया-तिंवरी चौराहा पर है। जहां पर रात को चोरों ने ताले तोडक़र पांच टीन ऑयल और गल्ले से नगदी चुरा ले गए।