Doordrishti News Logo

ऑयल फैक्ट्री श्रमिक ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ऑयल फैक्ट्री श्रमिक ने फंदा लगाकर दी जान।शहर के बासनी प्रथम फेज औद्योगिक क्षेत्र में एक ऑयल फैक्ट्री श्रमिक ने फैक्ट्री परिसर के एक कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। मृतक के पिता की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

लाखों के जेवरात और नगदी चुराई

भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि मूलत: मध्यप्रदेश के शिवपुरी हाल बासनी प्रथम फेज स्थित एक ऑयल फैक्ट्री श्रमिक 36 साल के खेमचंद पुत्र विनती आदीवासी ने फैक्ट्री परिसर के एक कमरें में फंदा लगा लिया। फैक्ट्री के श्रमिक उसे बुलाने गए तब वह कमरें फंदे पर लटका मिला। बाद में उसे फंदे से उतार कर एम्स अस्पताल लेकर गए,मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। मामले में उसके पिता विनती आदीवासी ने मर्ग में रिपोर्ट दी। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया।