Doordrishti News Logo

विजेता केंद्रीय कार्यालयों को राजभाषा पुरस्कार वितरित

जोधपुर, मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति(क्रमांक-1) की बैठक में राजभाषा हिंदी में कार्य करने वाले केंद्रीय कार्यालयों के विजेताओं को पुरस्कृत किया। समिति के सचिव व मंडल राजभाषा अधिकारी शिवचरण बैरवा ने बताया कि समिति की ओर से सरकारी कामकाज में हिंदी के सर्वाधिक प्रयोग करने वाले केंद्रीय कार्यालयों को पुरस्कृत करने की गत वर्ष घोषणा की गई थी। जिन्हें समिति के कार्यक्रम में शील्ड व प्रशस्ति-पत्र से पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में पांडेय जो समिति की अध्यक्ष भी है,ने क श्रेणी के केंद्रीय कार्यालयों में ऑयल इंडिया लिमिटेड को विजेता व जोधपुर व मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय,जोधपुर को उप विजेता राजभाषा शील्ड प्रदान की। इसी श्रेणी में भारतीय जीवन बीमा निगम लि.को तृतीय, सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय,जोधपुर को चतुर्थ व नेशनल इंश्योरेंस कम्पनी जोधपुर को पंचम स्थान पर रहने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

विजेता केंद्रीय कार्यालयों को राजभाषा पुरस्कार वितरित

बैरवा ने बताया कि इसी प्रकार पांडेय ने ख श्रेणी के कार्यालयों में अरावली जिप्सम एंड मिनरल जोधपुर को विजेता और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को उपविजेता शील्ड प्रदान की। इसी श्रेणी में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, जोधपुर को तृतीय, भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी लि. जोधपुर को चतुर्थ और ई जोधपुर,लिमिटेड सीजीसी को पांचवें स्थान पर रहने पर प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। इन कार्यालयों के प्रतिनिधियों ने पुरस्कार प्राप्त किए।

इस दौरान पांडेय ने संबोधित करते हुए राजकार्य में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आव्हान किया। इस अवसर पर समिति की वर्चुअल बैठक भी आयोजित की गई। कार्यकम में अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज गुप्ता भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजभाषा अधिकारी शिवचरण बैरवा ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026