Doordrishti News Logo

एनडब्ल्यूआरई यूनियन की महिला विंग ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

मनोज परिहार व महेंद्र व्यास का अभिनंदन

जोधपुर,एनडब्ल्यूआरई यूनियन की महिला विंग ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लॉईज यूनियन का दीपावली स्नेह मिलन बुधवार को जोधपुर मंडल कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया,जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें – शहर में दुपहिया वाहन चोर सक्रिय, कई जगहों से वाहन चोरी

यूनियन की महिला विंग की ओर से आयोजित दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन के जोनल अध्यक्ष व मंडल मंत्री मनोज कुमार परिहार व मंडल अध्यक्ष महेंद्र व्यास ने यूनियन द्वारा पिछले वर्षों में कर्मचारी हित में किए गए कार्यों व महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कर्मचारियों को आने वाले समय में ओपीएस का लाभ हर हाल में दिलाने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में कॉमरेड आशा खींची, विजया व्यास,वीणा सर्राफ,अरुणा सोलंकी,अंजू पुरोहित,मनीषा सिसोदिया,मनीषा पंवार ने यूनियन द्वारा महिला रेलकर्मचारियों के हित में करवाए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए परिहार व व्यास का आभार जताया। प्रारंभ में परिहार व व्यास का कर्मचारियों की ओर से साफा और स्मृति चिन्ह से अभिनंदन किया गया।

दीपावाली स्नेहमिलन में अशोक सिंह मेड़तिया,परमानंद गुर्जर, सरिता सोलंकी,निर्मला विश्नोई, मनीषा रामदेव,निशा चौधरी,अमिता जेकब,आशा प्रजापत,प्रीति,संतोष, किरण,श्यामलता पारीक,लवीना छंगाणी,सोनल पुरोहित,सुनीता कुमारी,लीला चौधरी,सुलोचना, मनप्रीत कौर,नेहा हीरावत,चंद्रकांत चौहान,रक्षिता मेहता,मुमताज, सुखविंदर कौर,गीता,तारा,प्रिय मौर्य, राखी,रमा चारण,किरण शर्मा,वर्षा शर्मा इत्यादि ने भाग लिया।

Related posts:

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026