उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में

  • पर्वतीय राज्यों में हिमपात से उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में शीत लहर
  • जन जीवन प्रभावित

नई दिल्ली/जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में। देश के पर्वतीय राज्यों में लगातार हो रहे हिमपात से उठी शीत लहर का प्रभाव उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में देखने को मिल रही है,यहां पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ है। दिल्ली,राजस्थान, मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश,बिहार, हरियाणा और पंजाब में शीतलहर का प्रकोप जारी है। इन राज्यों के कई शहरों में तापमान शून्य के आसपास पहुंच गया है,जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

राजस्थान: माउंट आबू में पारा माइनस पर
राजस्थान के पर्वतीय शहर माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,फतेहपुर में -0.4 डिग्री रहा। तेज सर्दी के चलते राज्य के 8 जिलों में कक्षा 5वीं से 8वीं तक के स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

उत्तराखंडः झरनों का पानी जमा:- उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में अधिकांश जगह भीषण ठंड के चलते पानी जम गया। राज्य के पिथौरागढ़,चमोली,उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में भीषण सर्दी का असर हो रहा है। यहां कई स्थानों पर झरने का पानी और ओस भी जम गया है। पिथौरागढ़ के आदि कैलाश और रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम में लगातार दूसरे दिन तापमान माइनस 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मैदानी इलाके हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

चार दुपहिया वाहन चोरी

उत्तर प्रदेशः 23 जिलों में कोहरा,दो की मौत 
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में सर्दी से दो लोगों की मौत के समाचार हैं। 23 जिलों में घने कोहरा छाया है। बरेली का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। सर्दी को देखते हुए स्कूलों में अवकाश बढ़ाया गया है। नोएडा में 8वीं तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे,झांसी में 14 जनवरी तक,गोरखपुर,आगरा, बिजनौर में13 जनवरी तक, गाजियाबाद में 5वीं तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद रखे गए हैं।

हरियाणाः 60 साल का रिकॉर्ड टूटा 
हरियाणा में भी शीतलहर का भारी प्रकोप जारी है। गुरुग्राम में सोमवार को न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related posts:

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026

राजस्थान बालक वर्ग ने स्वर्ण व बालिकाओं ने जीता कांस्य पदक

January 13, 2026

रेलवे इंजीनियर्स एसोसिएशन की नववर्ष डायरी का विमोचन

January 13, 2026