परस्पर केस दर्ज शांतिभंग में नौ लोगों को पकड़ा,जेल भेजा

परस्पर केस दर्ज शांतिभंग में नौ लोगों को पकड़ा,जेल भेजा

– केरू अवैध खनन प्रकरण
– हिस्ट्रीशीटर पर धमकाने का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),परस्पर केस दर्ज शांतिभंग में नौ लोगों को पकड़ा,जेल भेजा। शहर के निकट केरू में अवैध खनन मामले में दोनों पक्ष की तरफ से परस्पर केस दर्ज कराए गए है। पुलिस ने प्रकरण से जुड़े नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। पुलिस की तरफ से अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। इस मामले में एक पक्ष द्वारा रिपोर्ट में बालेसर थाने के हिस्ट्रीशीटर पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी रविंद्रप्रताप सिंह ने बताया कि बुधाराम गोदारा की पत्नी ने केरू खनन क्षेत्र में संबंधित खसरा जमीन उनके परिचित मेघवाल जाति के व्यक्ति है। यह खरीदने के संबंध में बातचीत भी हो चुकीं है। भंवरियां गुट ने अचानक हमारे लोगों पर हमला कर वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। उधर, दूसरे पक्ष के परिवादी नेतराम ने बुधाराम एंड ग्रुप पर जानलेवा हमला व वाहनों में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल क्रॉस मुकदमें दर्ज कर जांच की जा रही है।

आकाशवाणी के अंशकालीन संवाददाओं की प्रेस मान्यता नवीनीकरण की मांग

उन्होने कहा कि शुक्रवार शाम को हुए घटनाक्रम के बाद 9 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। दरअसल, बुधाराम गोदारा व फरसाराम भंवरिया गुटों के बीच खनन को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और पथराव किया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोग अपने वाहन छोडक़र भाग गए।

इसका फायदा उठाकर एक पक्ष के लोगों ने जेसीबी स्टार्ट करके एक के बाद एक तीन एसयूवी और तीन बोलेरो कैम्पर को कुचल दिया, जिससे वे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। एक डम्पर को भी आग लगा दी गई। डीसीपी पश्चिम विनीत कुमार बंसल के अनुसार इस विवाद में 9 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद अन्य लोगों को भी पकड़ने के लिए टीमें लगी हुई है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026