Doordrishti News Logo

प्रतापगढ़,जालौर व राजसमन्द में स्थापित होंगे नए मेडिकल कॉलेज

  • मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण निर्णय
  • 250 करोड़ रुपए की लागत से प्रत्येक कॉलेज का होगा निर्माण

जयपुर,राज्य सरकार आधारभूत चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतापगढ़,जालौर और राजसमंद में नवीन मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

ये भी पढ़ें- मारवाड़ में रेल विकास के लिए केंद्र सरकार संकल्पकृत-चौधरी

प्रतापगढ़,जालौर और राजसमंद में राजमैस के अधीन नवीन मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज का निर्माण 250 करोड़ रुपए की लागत से होगा। साथ ही, इन कॉलेजों में आवश्यक उपकरण,फर्नीचर एवं पुस्तकों के लिए 75 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा। विद्यार्थियों को मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उल्लेखनीय बजट वर्ष 2023-24 में प्रतापगढ़,जालौर और राजसमंद में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा हुई थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026