Doordrishti News Logo

हल्द्वानी, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल कुमायूं युवा मंडल के द्वारा एक नई पहल की शुरुआत की गई। मंडल के हल्दुचौड इकाई के द्वारा देवकीनंदन चैरिटेबल ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट कर इसकी शुरुआत की गई। आज के इस कोरोना महामारी के दौर में अस्पतालों में जीवन रक्षा के लिए रक्त की कमी हो रही है। इसी के मद्देनजर मानव जीवन बचाने को रक्त उपलब्ध करने की एक नई पहल की शुरुआत की गई।

प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने सभी अपनी इकाइयों को निर्देशित किया कि इस समय कोरोना महामारी में यथासंभव रक्त की कमी को पूरा करने की जो युवाओं ने नई पहल की है उसको देखते हुए सभी इकाइयों से कहा गया है कि अपनी सुविधा अनुसार रक्तदान करें। प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी ने कहा कि समस्त इकाइयां इस वैश्विक कोरोना महामारी में अपने-अपने स्तर पर बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं और करती रहेंगी।

युवामंडल अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने 18 वर्ष से ऊपर सभी युवाओं से अपील की है कि वे वैक्सीन लगाने से पहले एक बार रक्तदान जरूर करें। इस रक्तदान शिविर में ब्लड डोनेट करने वाले भास्कर सुयाल, देवेंद्र तिवारी,रवि सिंह, मनीष तिवारी, मोहित भट्ट आदि पदाधिकारी शामिल थे। शिविर में प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, संरक्षक हरेंद्र बोरा, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, प्रदेश कोऑर्डिनेटर जगमोहन चिलवाल, युवा मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, महानगर महामंत्री युवा जतिन अग्रवाल आदि लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़े :- शेखावत ने देखा नाइट्रोजन से ऑक्सीजन में परिवर्तित प्लांट

Related posts:

819 बच्चों के आंखों की जांच 20 प्रतिशत में दृष्टि दोष

February 9, 2026

सीएम योगी पहुंचे अपने गांव पंचूर हुआ भव्य स्वागत

February 8, 2026

आकाशवाणी के अंशकालीन संवाददाओं की प्रेस मान्यता नवीनीकरण की मांग

February 8, 2026

भारी मात्रा में टिन और वेपर मिले 200 टिन घी, घी तेल के टैंक और सिलेण्डर चूल्हे सीलबंद

February 7, 2026

एम्स में ट्रॉमा सेंटर व विकास कार्यों को लेकर सांसद गहलोत ने की स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से मुलाकात

February 7, 2026

बिलकोट नैनीडांडा की चोटी पर चढ़ा जंगली हाथी

February 4, 2026

एनोटोमी का समस्त चिकित्सकीय विषयों में महत्व है-जस्टिस मूलचंदानी

January 31, 2026

न्यूरो पैथोलॉजी अपडेट विषय पर एकदिवसीय सीएमई का आयोजन रविवार को

January 31, 2026

शरीर रचना विज्ञान का तीसरा राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन शुरू

January 30, 2026