जोघपुर, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अटल कम्युनिटी कोविड केयर सेंटर में नाइट्रोजन से ऑक्सीजन में परिवर्तित प्लांट को देखा। राजस्थान का यह पहला प्लांट है, जिसे नाइट्रोजन से ऑक्सीजन प्लांट में बदला गया है। प्लांट ने मेडिकल ऑक्सीजन बनानी शुरू कर दी है। शेखावत ने प्लांट तैयार करने वाले इंजीनियर जेएस पटेल, जोधपुर के मिस्त्री अब्दुल हमीद, अब्दुल वहीद और कमल भाटी से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया।

शेखावत ने बताया कि एक नया ऑक्सीजन प्लांट और सेंटर में स्थापित किया जा रहा है। इस दौरान महापौर वनीता सेठ, उप महापौर किशन लड्ढा, पूर्व उप महापौर देवेंद्र सालेचा, माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव संदीप काबरा, पार्षद घनश्याम भाटी, योगेश व्यास, नरेंद्र फितानी, अनिल प्रजापत, फतेहराज़, अशोक भाटी, दीपक माथुर, अमरलाल वर्गी आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़े :- कोरोनाकाल में मोदी सरकार के फैसले से भारत की खेती होगी और समृद्ध- गहलोत
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

