Doordrishti News Logo

अपराधों के प्रति करेंगे लोगों को जागरूक, बीट प्रणाली को और प्रभावी बनाया जाएगा: डीसीपी यादव

जोधपुर, भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी भुवन भूषण यादव ने कहा कि अपराधों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए बीट कांस्टेबल प्रणाली और प्रभावी बनाया जाएगा। बीट कांस्टेबल को अपने अपने क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं को जानने के लिए पाबंद किया जाएगा। इससे लोगों में जागरूकता आने के साथ ही अपराधों पर भी अंकुश लगाया जा सकता है।

तीन बिंदूओं पर पुलिसिंग का फोकस रहेगा। वे आज जोधपुर में पुलिस उपायुक्त पूर्व का पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए थे। यादव ने कहा कि पुलिस का मुख्य फोकस तीन बिंदूओं पर रहेगा। इसमें सबसे पहले साइबर अपराध और संगठित अपराधों पर नजर रहेगा। इसके खिलाफ ज्यादा से ज्यादा कार्रवाइयां की जाएगी।

ट्रेडिशनल अपराधों पर अच्छे से होमवर्क कर उन्हें रोका जाएगा। इसके अलावा बीट कांस्टेबल प्रणाली पहले से चली आ रही है। इसमें अब सुधार किया जाएगा। हर बीट कांस्टेबल को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याओं को जानना होगा। उसके निराकरण के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।

यादव ने कहा कि कमिश्ररेट के पूर्व जिला में अन्तर्राज्यीय हथियार गिरोह, मादक पदार्थों की तस्करी रोकथाम के लिए वे अभी इस पर स्टडी कर रहे हैं। चिहिन्त लोगों पर नकेल डाली जाएगी। अपराधी कब जेल से जमानत पर छूटता है, कब जाता है इस पर भी ध्यान देने की बहुत जरूरत है। उसकी हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए कार्मिकों को पाबंद किया जाएगा।

>>शनि अमावस्या पर किए सेवा कार्य

वे धर्मेंद्रसिंह यादव के स्थान पर स्थानांतरित होकर यहां आए हैं। धर्मेंद्रसिंह यादव का सिरोही जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर स्थानांतरण किया गया है। उन्होंने एक दिन पहले ही सिरोही में अपना पदभार संभाल लिया था। पदभार संभालने के बाद डीसीपी भुवन भूषण यादव ने कहा कि शहर में बीट व्यवस्था को भी मजबूत बनाया जाएगा।

सभी बीट कांस्टेबलों के जरिये डोर टू डोर सर्वे करवाया जाएगा। इससे कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि जो पैंडिंग मामले हैं उनका भी जल्द निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए विशेष होमवर्क टीम गठित की जाएगी। साइबर और संगठित अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

गार्ड ऑफ ऑनर दिया

इससे पहले जोधपुर के नए पुलिस उपायुक्त (पूर्व) भुवन भूषण यादव आज दोपहर पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान किया गया। तत्पश्चात उन्होंने पदभार ग्रहण किया। डीसीपी भुवन भूषण यादव का एडीसीपी भागचंद मीणा ने साफा पहनाकर स्वागत किया।

सभी एसीपी और एसएचओ ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने अधिकारियों से परिचय भी प्राप्त किया। ज्ञात रहे कि भुवन भूषण यादव इससे पहले राजसमन्द जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर थे। आईपीएस भुवन भूषण वर्ष दस मई 2017 से 20 जुलाई 2018 तक पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) जोधपुर रह चुके हैं। वे 23 जुलाई 2018 से राजसमन्द एसपी थे।

>>जोधपुर-कामाख्या साप्ताहिक रेल सेवा 22 से

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026