तम्बाकू निषेध दिवस पर आईएमए ने निकाली जागरूकता रैली

युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तम्बाकू निषेध दिवस पर आईएमए ने निकाली जागरूकता रैली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) जोधपुर ने विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली।

आईएमए अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ राज लोढ़ा ने बताया कि रैली को न्यायाधीश मुकेश राजपुरोहित व एसएन मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.बीएस जोधा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आदि शक्ति माँ अवंतिका पुस्तक का विमोचन

इस अवसर पर न्यायाधीश ने कहा कि युवाओं में नशे की लत तेजी से फैल रही है। नई पीढ़ी को तम्बाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना जरूरी है।

रोटरी मिडटाउन,महावीर इंटरनेशनल,एनसीसीपी व भारत स्काउट-गाइड के सहयोग से आयोजित रैली में तम्बाकू,गुटखा,खैनी, बीड़ी-सिगरेट छोड़ने की अपील की गई।

इस वर्ष डब्ल्यूएचओ की थीम के तहत किशोरों को रंग-बिरंगी पुड़ियों में बिकने वाले नशीले उत्पादों से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नशामुक्ति पर पोस्टर प्रतियोगिता भी रखी गई है।

रैली में डॉ.केसी अग्रवाल, डॉ.सीआर चौधरी,डॉ. कांतेश खेतानी,डॉ.अमित सिंघवी,डॉ.संगीता लोढ़ा सहित कई गणमान्य मौजूद थे।