Doordrishti News Logo
  • भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में किया सघन जनसंपर्क
  • ग्रामीणों को गिनाई कांग्रेस सरकार की विफलताएं

जोधपुर, पाली सांसद और पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी ने जिला परिषद व पंचायत समिति चुनावों के लिए भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पंचायत समिति तिंवरी के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान सांसद चौधरी ने प्रदेश में गहलोत सरकार के बीते कार्यकाल की अनेक विफलताओं को गिनाया। सांसद ने कहा कि किसान भाईयों के साथ प्रदेश के युवाओं के प्रति कांग्रेस सरकार ने सबसे बड़ा कुठाराघात किया। प्रदेश के हजारों किसानों की न तो ऋण माफी हुई, न ही कृषि कनेक्शन मिला।

न किसानों का ऋण

पूर्ववर्ती भाजपा सरकार दिया जाने वाला बिजली बिलों का अनुदान भी बंद कर दिया। प्रदेश के युवाओं को भी बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला। मोदी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को छत देने वाली जैसी महत्वपूर्ण योजना की राशि को भी जारी नहीं कर रही है। पंचायती राज सिस्टम का तो पूरी तरह फेल कर दिया है। सरपंचों और पंचायतकर्मियों का भी मानदेय रोक रखा है। सांसद ने ग्रामीणों से अपील कि वे भाजपा को भारी समर्थन देकर कांग्रेस सरकार को उखाड़ने फेंकने की तैयारी करें ताकि गांव-ग्रामीण विकास को समर्पित मोदी सरकार की अनेक योजनाएं का लाभ एक बार फिर से प्रत्येक ग्रामवासी को मिलने लगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

सांसद ने पंचायत समिति तिंवरी में जिला परिषद वार्ड संख्या 26 से भाजपा प्रत्याशी संगीता व 28 से ज्योति ज्याणी एवं पंस. वार्ड सं. 4 गीतादेवी, 6 से सुनीता, 9 से किशनाराम, 10 से धापूदेवी, 11 से मरूधर कंवर, 12 से शारदा, 13 से राजूदास वैष्णव, 19 से भागीरथ, 22 से संतोष व 23 से चैनीदेवी के समर्थन में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक औसियां भैराराम सियोल, जिलाध्यक्ष जोधपुर देहात दक्षिण जगराम विश्नोई, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहनसिंह मालूंगा, मंडल अध्यक्ष पूनमचंद दाधिच, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पन्नालाल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा जस्साराम ज्याणी, पूर्व जिप सदस्य अरविंद सांखला, कन्हैयालाल राठी, पूनमचंद विश्नोई सहित स्थानीय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

ये भी पढें – निर्माणाधीन भवन की बालकनी गिरी, दो मजदूरों की मौत

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts: