Doordrishti News Logo

नेशनल लंगड़ी चौंपियनशिप सम्पन्न,मणिपुर के रहा दबदबा

  • सीनियर पुरुष वर्ग में मणिपुर एवं महिला वर्ग में गोवा विजेता
  • सब जूनियर बालक व बालिका वर्ग का मणिपुर को खिताब
  • समापन समारोह आयोजित

जोधपुर, लंगड़ी फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं लंगड़ी एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के तत्वावधान में सरस्वती बाल वीणा भारती शिक्षण संस्थान सूरसागर में आयोजित 12वीं सीनियर (पुरुष-महिला) एवं 11वीं सब जूनियर (बालक-बालिका)लंगड़ी चैंपियनशिप सोमवार को फाइनल मुकाबलों के साथ सम्पन्न हो गया। लंगड़ी फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के सचिव भूराराम चौधरी ने बताया कि फाइनल मुकाबलों में मणिपुर के दबदबा रहा। सीनियर पुरुष वर्ग में मणिपुर प्रथम, गोवा द्वितीय, तमिलनाडु तृतीय एवं राजस्थान चतुर्थ स्थान पर। महिला वर्ग में गोवा प्रथम, मणिपुर द्वितीय, राजस्थान चतुर्थ स्थान। सब जूनियर बालक वर्ग में मणिपुर प्रथम, राजस्थान द्वितीय,गुजरात तृतीय एवं महाराष्ट्र चतुर्थ, बालिका सब जूनियर वर्ग में मणिपुर प्रथम,राजस्थान द्वितीय, गुजरात तृतीय एवं महाराष्ट्र चतुर्थ स्थान पर रहे।

नेशनल लंगड़ी चौंपियनशिप सम्पन्न,मणिपुर के रहा दबदबा

मुकाबलों के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमे महापौर उत्तर कुन्ती देवड़ा के मुख्य अतिथि एवं सुरेश गांधी जनरल सेक्रेटरी लंगड़ी फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्षता एवं अशोक चौधरी जिला परिषद सदस्य, छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष जेएनयू सुनील चौधरी, विशाल सांखला पार्षद वार्ड 3,डॉ भरत सेजू, आरएएस रावताराम चौधरी, समाज सेवी श्याम सिंह चौधरी, चंपालाल सोलंकी,सतीश राठौड़ और सुमेराराम के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। विजेता,उपविजेता एवं तृतीय स्थान पर रहे प्रतियोगियों को मेडल एवं ट्रॉफी से नवाजा गया। सभी टीम प्रभारियों एवं राज्य प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेट कर उनका अभिनंदन किया।मंचासीन अतिथियों का हुक्मा राम चौधरी(सरपंच ढाढणिया भायला) अध्यक्ष लगड़ी एसोसिएशन ऑफ राजस्थान की ओर से अभिनंदन किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के सम्मान

September 23, 2026

बिना सनातन संस्कृति के भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती

September 21, 2026

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन आज घर-घर जलेगा आशीर्वाद का दीया,दीर्घायु की होगी कामना

September 17, 2026

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

लालकुआं-राजकोट पूजा स्पेशल का 30 नवंबर तक संचालन

September 8, 2026

राष्ट्रीय आईसीपी चुनाव में डॉ.गौतम भंडारी विजयी

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026