राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडुप पहुंची जोधपुर

  • जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक के साथ की बैठक
  • चेराई रामनगर में हुई दुःखान्तिका के बारे में हुई कार्यवाही की ली जानकारी
  • पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही पर जताया संतोष

जोधपुर,राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडुप पहुंची जोधपुर। जिले की ओसियां पंचायत समिति के ग्राम चेराई रामनगर में हाल ही हुई दुःखद घटना के संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडुप ने शुक्रवार को जोधपुर में जिला कलक्टर कक्ष में बैठक की और जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) धर्मेन्द्र सिंह यादव के साथ इस घटना के संबंध में विस्तृत चर्चा कर जानकारी ली।

यह भी पढ़ें- राजकीय महाविद्यालयों में मिलेगी कैंपस प्लेसमेंट सुविधा

उन्होंने अब तक हुई कार्यवाही की समीक्षा की। आयोग सदस्य डेलिना खोंगडुप ने पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक की गई कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया। बैठक के बाद डेलिना खोंगडुप ने घटना स्थल लिए प्रस्थान किया जहां पहुंच कर वे मौका मुआयना करेंगी और जानकारी लेंगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ का एप यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews