संगीत सेवा सम्मान 6 जून को संगीत प्रतिभाओं का होगा सम्मान

जोधपुर(डीडीन्यूज),संगीत सेवा सम्मान 6 जून को संगीत प्रतिभाओं का होगा सम्मान। लोक संगीत माड शोध संस्थान तिथि अनुसार जोधपुर का 567 वां स्थापना दिवस 6 जून को मनाएगा। संस्थान के सचिव सुमनेश व्यास ने बताया कि इस आयोजन में मीरा भक्ति सरोवर सम्मान समारोह में प्रस्तुति के पश्चात गुरु गोविंद कल्ला संगीत सेवा सम्मान से संगीत प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा।

पिछले 42 वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाता रहा है,इसी क्रम में इस वर्ष संगीत प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा। संस्थान द्वारा इसके लिए चयन समिति का गठन किया गया। समिति ने काफी प्रयास के पश्चात संगीत के अलग-अलग क्षेत्रों की प्रतिभाओं का चयन किया। संस्थान के अध्यक्ष आनंद प्रकाश कल्ला ने चयनित प्रतिभाओं के नाम की घोषणा की।

अग्रसेन संस्थान के लीला अध्यक्ष व अनिल सिंघल सचिव नियुक्त

इनका हुआ चयन
डॉ.राजेन्द्र वैष्णव शास्त्रीय संगीत, नवाब खान संतूर,पं.मुकुंद क्षीर सागर,जगदीश हर्ष, कमलेश पुरोहित (निराला),डॉ.राहुल जोशी, मोईनुद्दीन मनचला,संजय बोहरा बांसुरी,डॉ.अनुप राज पुरोहित, सिकंदर खां लंगा,महेन्द्र सिंह पंवार,रामदेव गौड़,विवेक कल्ला, खुशबु कुम्भट,डॉ.मंजूषा चंद्रभूषण सक्सेना,कपिल वैष्णव,दीपक जोशी,सोनू कँवर,ज़मीला बाई (माड गायिका) शामिल हैं।

चयनित सभी प्रतिभाओं को पोलो ग्राउंड के सामने एक होटल में सांय सात बजे सम्मानित किया जाएगा। संस्थान के कोषाध्यक्ष ने बताया कि समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं कार्यक्रम का संचालन बसन्त कल्ला करेंगे।