Doordrishti News Logo

हत्या प्रयास का 11 महिने से फरार आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हत्या प्रयास का 11 महिने से फरार आरोपी गिरफ्तार।शहर की विवेक विहार थाना पुलिस ने हत्या प्रयास के एक प्रकरण में 11 माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि गत साल 17 जुलाई को मनोहरलाल ने रिपोर्ट दी कि उसके भतीजे जीवराज पर पर सालावास रोड पर नरपत गहलोत ने कुल्हाड़ी से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था। बाद में आरोपी अपनी इलेक्ट्रीक स्कूटी लेकर भाग गया। उसके भतीजे को बाद में एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पत्थरों से लदे ट्रक ने इलेक्ट्रिक मोपेड सवार युवक को कुचला

थानाधिकारी खदाव ने बताया कि आरोपी नयाबास सालावास निवासी नरपत गहलोत पुत्र ओमप्रकाश 11 माह से फरार था,जिसकी तलाश जारी थी। अब उसे गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। उससे वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और इलेक्ट्रीक स्कूटी को बरामद किया जाना है। आरोपी को गिरफ्तार करने में एएसआई शंकरलाल, सुखदास आदि को लगाया गया था।