लूट में शामिल दो गिरफ्तार, एक को भेजा जेल
- एचपीसीएल इंजीनियर के साथ हुई कार लूट का मामला
- फर्जी नंबर प्लेटें,आरसी सहित लूट की गाड़ी बरामद
- पुलिस ने 5 सौ कैमरे खंगाले तब पकड़ में आए आरोपी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लूट में शामिल दो गिरफ्तार, एक को भेजा जेल। शहर के निकट मोगड़ा में सप्ताह भर पहले एचपीसीएल इंजीनियर के साथ हुई लूट का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा करते हुए शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। कुछ और इसमें शामिल थे जिनकी अब तलाश की जा रही है।
पुलिस ने एक आरोपी राकेश विश्रोई से लूटी गई कार को बरामद किया है। जबकि दूसरा आरोपी फर्जी नंबर प्लेट एवं फर्जी आरसी बनाने वाला हरीश सोलंकी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। एक आरोपी को शिनाख्त परेड के लिए फिलहाल जेसी करवाया गया है।
आरोपी हरीश के कब्जे से 05 चिप लगी खाली आरसी,14 अनेक नम्बर गाडिय़ों की फर्जी आरसी, 03 फर्जी ड्राइविंग लाईसेंस,03 स्कार्पियों वाहनो की इंजन नम्बर चैसिंस नम्बरों की कम्पनी की फर्जी तरीके से तैयार मैटेलिक प्लेटें और 12 फर्जी नम्बर प्लेटें भी बरामद हुई है।
हत्या प्रयास का 11 महिने से फरार आरोपी गिरफ्तार
आरोपी हरीश सोलंकी प्रतापगढ़ में एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के आरोपियों को फर्जी नम्बर प्लेट उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस ने 500 से अधिक कैमरे खंगाल कर व तकनीकि विश्लेषण कर आरोपियों को नामजद किया था।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के द्वारा सालावास डीपो रोड पर हुई एचपीसीएल इंजिनियर के साथ कार लूट की घटना की गम्भीरता को देखते हुए लूट का पर्दाफाश करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम नरेन्द्रसिंह देवडा व सहायक पुलिस आयुक्त वृत बोरानाडा आनन्द सिहं राजपुरोहित विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
यह है मामला
हिन्दुस्तान पैट्रोलियम में जूनियर एक्जीक्यूटीव ऑफिसर अमन चौहान पुत्र देवराज सिंह चौहान ने 14 मई को मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया कि 13 मई की रात में शिफ्ट ड्यूटी खत्म होने के बाद मेरे साथी हेमंत कुमार व प्रवीण मारू के साथ किराने की दुकान सामान लेने मोगड़ा बस स्टेण्ड गए थे,वापस लौटते समय वक्त करीब 10.30 बजे डिपो से पहले घुमटी की तरफ पांच नकाबपोश लुटेरे ने हमारी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर डराया धमकाया व पिस्तौल तानकर सबके मोबाइल छीन लिये व गाडी के आगे वाली सीट पर कांच तोड़ दिया व तथा खुद गाड़ी चलाकर हम तीनों को मोगड़ा घुमटी से गुडा गांव की तरफ सूनसान जगह ले जाकर तीनों को गाडी से नीचे उतार कर मोबाइल से सिम निकाल दी व हमारे साथ मारपीट करके नयी हुंडई की क्रेटा लूट कर चले गए।
पांच सौ कैमरे खंगाले गए
विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि पुलिस टीम को अलग अलग भागों मे विभाजन कर अलग अलग रूट से कैमरा चैकिंग और तकनिकी संसाधनों का उपयोग लेते हुए अज्ञात नकाबपोश लुटेरो की तलाश के लिए टीमें गठित की गई। 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के अलावा तकनीकि सहायता से आरोपियों को नामजद किया गया।
इन्हें पकड़ा गया
बुधवार की रात को योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश विश्नोई पुत्र बाबू लाल विश्नोई निवासी साहब की ढाणी फिटकासनी क्रेटा कार के साथ बापर्दा गिरफ्तार किया गया। आरोपी राकेश द्वारा फर्जी नम्बर प्लेट व फर्जी आरसी उपलब्ध कराने वाला आरोपी हरीश सोलंकी पुत्र रामचन्द्र सोलंकी निवासी 3ए 9 प्रतापनगर शॉपिंग सेन्टर के बारे में जानकारी दी,इस पर उसे भी पकड़ा गया।
हरीश के पास मिली फर्जी आरसी और नंबर प्लेटें
आरोपी हरीश के पास 05 चिप लगी खाली आरसी, 14 अनेक नम्बर गाडिय़ों की फर्जी आरसी,03 फर्जी ड्राईविंग लाईसेंस,03 स्कार्पियों वाहनो की इंजन नम्बर चैसिंस नम्बरों की कम्पनी की फर्जी तरीके से तैयार मेटेलिक प्लेटे और 12 फर्जी नम्बर प्लेटे बरामद की गई।
इनकी हुई पहचान,तलाश जारी,एक को भेजा जेल
थानाधिकारी खदाव ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों विकास निवासी फिटकासनी, मनीष निवासी फिटकासनी और विष्णु निवासी गुडा विश्नोईयान की पहचान हुई है,जिनकी तलाश जारी है। आरोपी विकास के विरूद्ध लूट,डकैती व धोखाधड़ी के पूर्व में प्रकरण दर्ज हैं।
शिनाख्तगी के लिए आरोपी राकेश विश्नोई को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है। आरोपी हरीश से गहन पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम में यह भी थे शामिल
हैडकांस्टेबल रामचरण, साइबर सैल के प्रेम चौधरी, कांस्टेबल रामकेश, दल्लाराम,शैतानाराम, श्रवण खोजा,लोकेश, नोरताराम,सरदार सिंह, दीनदयाल,ओमप्रकाश राजेंद्र,गणपत,गणेश एवं जगदीश आदि शामिल थे।
