Doordrishti News Logo

मंडोर खुली जेल से हत्या का मुल्जिम फरार

जोधपुर,शहर के मंडोर खुली जेल से हत्या का एक मुल्जिम फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। मगर उसका आज दूसरे दिन भी पता नहीं चल पाया। मंडोर थाने मेें जेल प्रहरी की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है।

मंडोर पुलिस ने बताया कि खुली जेल प्रहरी जितेंद्र कुमार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह खुली जेल में सीवर पद पर कार्यरत है। जेल में शाम को बंदियों की संख्या करते समय एक बंदी पाली जिले के सुमेरपुर स्थित पुराड़ा संजय नगर निवासी गणपतलाल पुत्र सुखलाल नाई नहीं मिला।बाद में खुली जेल के हर क्वार्टर में उसकी तलाश करने पर भी वह नहीं मिला। इस पर उसकी फरारी में रिपोर्ट दी गई।

ये भी पढ़ें- बोलेरो चालक की लापरवाही ने ली मां-बेटे की जान

रिपोर्ट के अनुसार वह खुली जेल में साल 2016 जून महिने मेें लाया गया था। वह हत्या के आरोप में जेल में था। मंडोर पुलिस ने बताया कि उसकी फरारी पर अब तलाश जारी है। फिलहाल फरार बंदी का पता नहीं चला है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: