Doordrishti News Logo

निजी अस्पताल में दवाई का सैंपल लेकर गए एमआर का बैग चोरी

जोधपुर,निजी अस्पताल में दवाई का सैंपल लेकर गए एमआर का बैग चोरी।शहर के रेजीडेंसी रोड पर एक निजी अस्पताल में दवाइयों का सैंपल लेकर गए एमआर का बैग चोरी हो गई। बैग में उसका महंगा फोन और जरूरी दस्तावेज के साथ दवाइयों के सैंपल रखे हुए थे। इस बारे में पीडि़त ने सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दी है।

यह भी पढ़ें – रेलवे स्टेडियम पर होगा रेलवे का योगाभ्यास

पुलिस ने बताया कि मोहल्ला बिचलावास डांगियावास हाल झालामंड स्थित नागौरों की ढाणी निवासी राजूराम पुत्र झूमरलाल पालीवाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह एक दवा कंपनी में एमआर लगा हुआ है। वह दवाई का सैंपल लेकर रेजीडेसी रोड पर एक निजी अस्पताल में आया था। तब वहां डॉक्टर से मुलाकात कर लौटा, इस बीच किसी शख्स ने उसका बैग चोरी कर लिया। बैग में उसका महंगा फोन, चार्जर,बैटरी,बैंक डायरी, दवा के सैंपल सहित जरूरी दस्तावेज थे। मामले में सरदारपुरा पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें – भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया आनंद उत्सव

हॉस्टल रूम से छात्र का मोबाइल चोरी
सरदारपुरा 11वीं रोड पर एक हॉस्टल से छात्र का मोबाइल चोरी हो गया। बालोतरा के पचपदरा हाल 11वीं रोड स्थित एक हॉस्टल के छात्र शेरू कुमार पुत्र राणाराम ने सरदारपुरा पुलिस थाने में 11 जून को उसके कमरे से मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दी है।

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed