Doordrishti News Logo

मां का आरोप परिवार को जान से मारने और मकान पर कब्जे की धमकी

  • बेटे ने फंदा लगाकर दी जान
  • वसूली करने वाले बाजाजी ग्रुप के लोगों पर आरोप
  • गैँग सक्रिय

जोधपुर, शहर में अपराध की दुनिया में कई गैंग चल रही है। कभी लारेंस गैग, कभी 007 तो कभी 029 गैंग। एक और गेंग शहर में सक्रिय है। जो खुद को बालाजी ग्रुप का बताती है और वसूली करती है। शहर के बनाड़ इलाके मेें रहने वाले एक युवक ने पांच दिन पहले फंदा लगाकर जान दी थी। मरने से पहले इस युवक की कार को ना सिर्फ छीन लिया गया बल्कि युवक और उसके परिवार को जान की धमकी के साथ मकान हथियाने की धमकी भी दी गई। अब मृतक की मां ने पुलिस की शरण लेकर बाजाली ग्रुप के कुछ लोगों पर पुत्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए रातानाडा थाने में रिपोर्ट दी है। घटना में अब पुलिस की तरफ से अनुसंधान आरंभ किया गया है।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि बनाड़ स्थित रमजान का हत्था क्षेत्र में रहने वाली एक महिला सरिता आचार्य की तरफ यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पुत्र अर्जुन ने 4-5 दिसम्बर की दरमियानी रात को घर में बने गायों के बाड़े में रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। मगर कुछ घंटों पहले उसने परिवार को बताया कि वह अपनी कार लेकर मिलिट्री क्षेत्र से निकल रहा था। तब बालाजी ग्रुप के सुनील और उसके चार पांच साथियों ने उसे रोका और मारपीट की। फिर उसकी कार के कागजात के साथ गाड़ी छीन ली। गाड़ी छीनने के साथ धमकाया और मकान पर भी कब्जा करने कहा। गाड़ी के रूपए नहीं दिए जाने पर वे वसूली करने लगे हैं।

दर्ज रिपोर्ट में आरोप है कि इस ग्रुप के लोगों के कारण घर आया और रोने लगा। इस पर उसके भाई और पिता ने भी सुनील और उसके लोगों को समझाने लगे और रूपए देने की बात की थी। मगर वे लोग नहीं माने। परिवार को मिली जान से मारने और मकान पर कब्जा की धमकी से आहत होकर उसके पुत्र अर्जुन ने घर में बने गायों के बाड़े में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रातानाडा थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि मामला आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने, जान से मारने की धमकी में दर्ज किया है। इसमें अब जांच एएसआई पूनाराम को सौंपी गई है। अर्जुन के सुसाइड किए जाने पर बनाड़ पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई की थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करेंhttp://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews