बेटे के सामने मां को वाहन चालक ने लिया चपेट में,मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बेटे के सामने मां को वाहन चालक ने लिया चपेट में,मौत। शहर के निकट नयापुरा चौखा क्षेत्र में सडक़ पर पैदल निकल रहे मां बेटे के साथ हादसा हो गया। किसी वाहन चालक ने महिला को चपेट में ले लिया,इससे उसकी मौत हो गई। पुत्र ने राजीव गांधी नगर थाने में इसकी रिपोर्ट दी है।
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि कमला नगर अंध विद्यालय के पीछे रहने वाले धीरज पुत्र जय नारायण तिवारी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह अपनी मां 59 वर्षीय महालक्ष्मी देवी के साथ पूजा पाठ करके नयापुरा चौखा क्षेत्र से निकल रहा था। तब किसी वाहन चालक ने उसकी माताजी को चपेट में ले लिया। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गई। इस पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार
डांगियावास थानाधिकारी दौलाराम ने धायलों की ढाणी के पास में संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी में उसके पास में 910 ग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला। इस पर आरोपी डिण्डों का बास डांगियावास निवासी नेमाराम पुत्र भग्गाराम जाट को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।
