दुष्कर्म केस में बेटी का साथ नहीं देने वाली मां गिरफ्तार, जेल भेजा

पकड़ा गया आरोपी आर्मी मैस का ठेकेदार पुलिस अभिरक्षा में

जोधपुर, जिला पूर्व में नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो के केस में पुलिस ने शुक्रवार को आर्मी मैस ठेकेदार को गिरफ्तार किया था। उसे आज कोर्ट में पेश कर सोमवार तक पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। इधर पुलिस ने पीडि़ता की मां को भी आज गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पीडि़ता को उसकी मां सहयोग नहीं कर रही थी। ऐसा पीडि़ता ने आरोप लगाया गया था।

गौरतलब है कि जिला पूर्व के एक निरीक्षक ने बताया कि एक महिला की तरफ से 7 फरवरी को मामला दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि उसकी 16 साल की बेटी 9 जनवरी से लापता है। इस पर महिला ने आस पास पड़ताल की तो पता लगा कि गुजरात के सूरत का रहने वाला गेबू पुत्र भगतराज उसे भगा ले गया है। इस पर महिला की तरफ से बेटी के अपहरण का केस दर्ज करवाया गया था।

पुलिस निरीक्षक के अनुसार बच्ची तलाश में पुलिस की टीम को लगाया गया। तब उसके गुजरात सूरत में अपनी बहन के  यहां होने की जानकारी पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने बच्ची को संरक्षण में लिया तो चौकाने वाली बात सामने आई। इसमें बताया कि उसकी मां उसे गलत कामों में डालना चाहती है। इसके लिए उसने उम्मेद हेरिटेज में रहने वाले जीके गुप्ता पुत्र रतनलाल के पास में भेजा था और कहा कि साब बड़े आदमी हैं, तेरी किस्मत बना देंगे।

इस बच्ची को जीके गुप्ता के साथ भेजा गया था। तब जीके गुप्ता ने इस बच्ची के साथ रातानाडा स्थित अपने एक खाली भवन में दुष्कर्म किया गया। बच्ची को जोधपुर लाए जाने के बाद उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी करवाए गए। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि पॉक्सो एवं दुष्कर्म केस में अब उम्मेद हेरिटेज भवन नंबर 122 में रहने वाले जीके गुप्ता पुत्र रतनलाल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। मामले पर आज पीडि़ता की मां को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्ष में भिजवाया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026