केसिनों का संचालन साढ़े पांच लाख से ज्यादा नगदी बरामद,52 को पकड़ा

आधी रात को फार्म हाउस में पुलिस का छापा

जोधपुर(डीडीन्यूज),केसिनों का संचालन साढ़े पांच लाख से ज्यादा नगदी बरामद,52 को पकड़ा।शनिवार की आधी रात में बोरानाडा पुलिस ने फार्म हाउस में चल रहे केसिनो का पता लगाया। यहां से 52 लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने मौके से साढ़े पांच लाख से ज्यादा की नगदी,पांच लाख के कॉइन,91 ग्राम अफीम,63 मोबाइल,हुक्का फ्लेवर सहित अवैध नशे की सामग्री जब्त की है।

विवेक विहार पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि बोरानाडा थाना क्षेत्र में गगाना रोड स्थित एक फार्म हाउस पर जुआघर चल रहा है। इस पर नाइट गश्त कर रहे एडीसीपी निशांत भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने वहां पर दबिश दी। इससे मौके पर हडक़ंप मच गया।

पुलिस ने पूरे फार्म हाउस को घेर कर 50 लोगों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया। फार्म हाउस संचालक ने अंदर पूरा केसीनो बना रखा था। जिसे ग्रुप्स को किराए पर देता है। शनिवार को पार्टी का इंतजाम संतोष लोहिया ने किया था जिसमें कई राज्यों से युवा आए थे। पुलिस ने जब दबिश दी तो मौके से 5.69 लाख की नगदी,पांच लाख के कॉइन,23 लग्जरी गाड़ी,91 ग्राम अफीम,63 मोबाइल,दो स्मार्ट वॉच, चार हुक्का बार व चार पाइप के अलावा फ्लेवर के 20 पैकेट,बीस बियर की बोतल आदि नशे की सामग्री बरामद की गई।

पुलिस ने जब वहां पर दबिश दी तो जुआ खेल रहे लोग फार्म हाउस की छत और दीवारों की ओर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें आगाह किया कि ऊंचाई बहुत ज्यादा है। कूदने का प्रयास किया तो चोटिल हो जाएंगे। इसके बाद सभी को नीचे उतारा गया। मौके पर ही स्थानीय युवा रोने लगे।

हनुमान मंदिर में पुजारी बनकर रह रहे तस्कर सहित 10 आरोपी गिरफ्तार

इससे पहले आगरा में पार्टी की थी 
पूछताछ में सामने आया है कि इससे पहले आगरा में पार्टी का आयोजन हुआ था। इस बार वेन्यू जोधपुर रखा गया था। आरोपियों को देर रात पुलिस बस में भरकर बोरानाडा थाना लेकर आई। इसके बाद एक-एक की पहचान की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में शहर के स्थानीय युवा भी शामिल थे जिन्हें छुड़ाने के लिए थाने के बाहर लोगों का जमघट लग गया।

फार्म हाउस में फुल मौज मस्ती का सामान 
पुलिस ने बताया कि इस तरह की पार्टी का आयोजन जिन स्थानों पर होता है,वहां पूरी व्यवस्था की जाती है। गंगाना रोड स्थित इस फार्म हाउस पर भी पार्टी में शामिल होने वाले लोगों के लिए रहने की व्यवस्था थी। स्विंग पूल भी था। इसके अलावा अवैध रूप से शराब भी उपलब्ध करवाई जा रही थी। इसके अलावा शौक,मौज के इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान धूम्रपान निषेध अधिनियम,एक्साइज एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026