Doordrishti News Logo

श्रमिक से मोपेड सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटा, दो बालक निरूद्ध

मोपेड और लूटा गया मोबाइल बरामद

जोधपुर, शहर के निकट इसरो बाइपास रोड पर रात को खाना खाकर पैदल निकल रहे एक श्रमिक से मोपेड सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आज दो बालकों को निरूद्ध कर लिया। उनसे वारदात में प्रयुक्त मोपेड के साथ लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। दोनों बालकों को आज सुधार गृह भी भिजवाया गया। कुड़ी थाने के एएसआई मदनलाल ने बताया कि मूलत: नागौर जिले के लाडनू हाल बोरानाडा स्थित पाल मेला निवासी नरेंद्र पुत्र घासीराम प्रजापत की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि वह कुड़ी सेक्टर 5 में मजदूरी कर रात को होटल पर खाना खाने के बाद पैदल लौट रहा था। इसरो के सामने बाइपास रोड पर एक मोपेड पर दो बदमाश आए और उसका मोबाइल झपट कर ले गए। एएसआई मदनलाल ने बताया कि मामले में जांच के बाद आज दो बालकों को इमसें निरूद्ध कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर मोबाइल बरामद करने के साथ वारदात में प्रयुक्त मोपेड को जब्त किया गया। दोनों अब सुधार गृह भिजवाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: