Doordrishti News Logo

फैक्ट्री जाने के लिए निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

जोधपुर, शहर के झंवर पुलिस थाना क्षेत्र में चौहानों की ढाणी-सेवाला मार्ग पर अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार को युवक को चपेट में ले लिया। हादसे में घायल इस युवक को मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। घटना में मृतक के भाई की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। शव कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया।

झंवर पुलिस ने बताया कि सेवाला झंवर निवासी 23 साल का जवानाराम पुत्र रतनाराम मेघवाल बोरानाडा स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। वह सुबह के समय अपनी बाइक लेकर बोरानाडा फैक्ट्री के लिए निकला था। तब चौहानों की ढाणी- सेवाला के बीच में अज्ञात वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। दादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उसे मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। घटना में उसके भाई श्रवण मेघवाल की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026