Doordrishti News Logo

रात में होने लगा गुलाबी ठंड सा अहसास

जोधपुर, दक्षिण पश्चिमी मानसून लगभग विदा हो गया है। मानसूनी ट्रंप खिसकने से अब इसके राजस्थान में बरसने के आसार कम ही हैं। दिन में तेज धूप खिल रही तो रात को अब गुलाबी ठंड सा अहसास भी होने लगा है। मारवाड़ में भी बादलों की आवाजाही हल्की पड़ गई है। आज हल्के बादलों के साथ आसमां पूरी तरह साफ नजर आने लगा है। हवा की गति भी बढऩे लगी है। उमस करीबन खत्म हो गई। दिन में धूप निकलने पर जरूर गर्मी और उमस का अहसास हो रहा है। मौसम में अब बदलावा के संकेत देखे जा सकते हैं। मौसम विभाग ने भी नवरात्र से पहले मानसून विदाई की संभावना व्यक्त की है।

बंगाल की खाड़ी में बार-बार बने कम दबाव सिस्टम से सितंबर में प्रदेश में अच्छी बारिश हो गई। पश्चिमी राजस्थान में भी सितंबर का महिना बारिश के लिए ठीक गया। जुलाई अगस्त में सूखे जैसे हालात थे। हालांकि मारवाड़ में अधिकांश जगहों पर फसलों को समय पर पानी नहीं मिलने से वे नष्ट हो गई है। जोधपुर के ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर सूखे वाले हालात बने रहे। जाते मानसून ने जरूर भिगोया और पशुओं के लिए पानी चारे की व्यवस्था कर दी।

जोधपुर संभाग में अब मौसम साफ होने लगा है। अब आसमान में छितराए बादल छा रहे हैं, मगर उनसे बारिश की उम्मीद नहीं की जा सकती है। नवरात्र नजदीक है और मानसून विदा हो गया है। अलसुबह और रात्रि में गुलाबी ठंड का असर महसूस होने लगा है। दिन भी कमोबेश पहले से छोटे हो गए हैं और सूर्यास्त भी अब जल्दी होने लगा है। सुबह की धूप तिरछी पड़ऩे लगी है। जुलाई से सूर्यदेव दक्षिणायान होने शुरू हो जाते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: