छेड़छाड़ और परेशान करने वाला आरोपी पॉक्सो में गिरफ्तार
जोधपुर, शहर की माता का थान पुलिस ने पाक्सो एक्ट प्रकरण में नामदज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
थानाधिकारी निशा भटनागर ने बताया कि गत दिनों एक किशोरी की तरफ से केस दर्ज करवाया गया था। उसके अनुसार प्रदीप कच्छवाह नाम का शख्स उसे स्कूल आते जाते तंग और परेशान करता था। उसने अपने परिचितों के साथ मिलकर घर में घुसकर मारपीट की थी। आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। प्रकरण में नामजद अन्य लोगों के बारे में जांच की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews