आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए रेलवे अस्पताल में मॉक ड्रिल

जोधपुर(डीडीन्यूज),आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए रेलवे अस्पताल में मॉक ड्रिल। युद्ध के समय होने वाली आपातकालीन परिस्थितियों ने निपटने की आवश्यक तैयारियों को जांचने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेलवे अस्पताल में मॉक ड्रिल की गई।

इसे भी पढ़ें – आपदा की स्थिति में त्वरित व समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए-शेखावत

इस दौरान रेलवे असपताल में ऐसा नजारा देखने को मिला जैसे युद्ध के हालात हो,इस दौरान एक धमाका होता है और इसके तुरंत बाद रेलकर्मी जमीन पर लेट गए और घायल अवस्था में कराह रहे हो। ऐसी अवस्था में सेंट जोंस एंबुलेंस के स्वयंसेवकों तथा एंबुलेंस का घटना स्थल पर पहुंचने और घायलों को अस्पताल के लिए रवाना करने में लगे समय पर निगरानी रखी गई।

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सीताराम बुनकर ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार आयोजित मॉक ड्रिल से युद्ध जैसी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए रेलवे अस्पताल में तैयारियां जांची गई। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया से बम धमाके के दौरान घायल होने की पचास प्रतिशत घट जाती है।

डॉ बुनकर ने इस दौरान कर्मचारियों के उत्साह और अनुरक्षण की सराहना की। उन्होंने बताया कि इन आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए रेलवे अस्पताल और स्वास्थ्य इकाइयों को अलर्ट किया गया है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026