Doordrishti News Logo

जेल में बंदी के बिस्तर और बाथरूम में मिले मोबाइल

दो कीपेड और एंड्राइड फोन हुए बरामद

जोधपुर,जेल में बंदी के बिस्तर और बाथरूम में मिले मोबाइल। शहर के केंद्रीय कारागार में बुधवार तडक़े जेल प्रशासन की तरफ तलाशी अभियान चलाया गया। जेल के विभिन्न वार्डों एवं बैरकों की तलाशी में एंड्राइड के साथ की-पेड फोन बरामद हुए हैं। बिस्तर,बाथरूम और बाथरूम की छत से यह फोन बरामद किए गए हैं। एक विचाराधीन बंदी को नामजद किया गया जबकि अन्य बंदियों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – महादेव मंदिर का भेंटपात्र चोरी, निर्माणाधीन भवन से सामग्री चोरी

जोधपुर केंद्रीय कारागार मेें जेल उपकारापाल कविता विश्रोई, तुलसी राम मय स्टाफ ने बुधवार तडक़े दो से पांच बजे के बीच जेल मेें अचानक तलाशी ली। जेल की वार्ड संख्या 4 एवं 11 के बैरक संख्या 1, 2 आदि में तलाशी ली गई। तब एक बंदी अरूण हुड्डा पुत्र नैनाराम के बिस्तर से की- पेड टूटा हुआ मिला। साथ ही बाथरूम में छुपाया फोन मिला और बाथरूम की छत से भी की-पेड फोन बरामद हुए। बंदी अरूण हुड्डा को नामजद करने के साथ अन्य अज्ञात बंदियों के खिलाफ रातानाडा थाने में केस दर्ज करवाया गया है।रिपोर्ट जेल के उपधीक्षक सौरभ स्वामी की तरफ से दर्ज कराई गई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

स्काउट गाइड प्रशिक्षण चारित्रिक सशक्तिकरण व राष्ट्रीय मूल्यों का संवाहक-आर्य

March 27, 2026

अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग

March 27, 2026

रामनवमी: शहर में धूूमधाम से निकली रामजी की शोभायात्रा

March 27, 2026

ट्रेडिंग के नाम पर 68.71 लाख की ठगी

March 27, 2026

दो घरों से लाखों की नगदी के साथ आभूषण चोरी

March 27, 2026

कार्यालय बेच कर बकाया राशि अदा करने के आदेश

March 27, 2026

अविलम्ब ड्यूटी ज्वॉइन और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने देने का हाईकोर्ट का अहम आदेश

March 27, 2026

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में तीर्थ स्थलों का हो रहा विकास-मुख्यमंत्री

March 27, 2026

जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल

March 27, 2026