Doordrishti News Logo

इंवेस्टमेंट के नाम पर युवक से छह लाख की ठगी

35 हजार कराए होल्ड

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),इंवेस्टमेंट के नाम पर युवक से छह लाख की ठगी। शहर के झंवर पुलिस थाना क्षेत्र में खाटावास में रहने वाले एक युवक से शातिर ने इंवेस्टमेेंट के नाम पर छह लाख की ठगी कर ली। मामला पुलिस के पास पहुंचने पर 35 हजार रुपए होल्ड भी कराए गए, मगर बाकी की रकम अब तक नहीं मिल पाई। पीडि़त ने घटना को लेकर झंवर थाने में रिपोर्ट दी है। पूर्व में मामला परिवाद में रखा गया था।

थानाधिकारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि खाटावास का रहने वाला हिम्मत सिंह पुत्र उमरदान चारण के पास में नवंबर माह में किसी शख्स का कॉल आया और उसे रुपए इंवेस्ट करने का बोलकर रकम पर अच्छे मुनाफे का प्रलोभन दिया था। इस पर झांसे में आए हिम्मत सिंह ने दो बार में डेढ़-डेढ़ लाख जलजोग स्थित एसबीआई की शाखा से शातिर के खाते में ट्रांसफर किए थे,उसके बाद में और रुपए ऑनलाइन भेजे गए।

नशे के लिए मां का गला घोटा

उससे तकरीबन 6-7 लाख रुपयों की ठगी हुई है। उसने अपने साथ हुई ठगी को लेकर साइबर थाने में भी रिपोर्ट दी। बाद में पुलिस के पास में परिवाद आने पर कार्रवाई करते हुए 35 हजार रुपए होल्ड भी कराए गए,मगर शेष रकम नहीं मिली। अब उसने झंवर थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया है।

Related posts:

सीजेपी कार्यक्रम में मारपीट करने वाले एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ता रिहा

August 24, 2026

मेले में रामदेवरा के लिए चलेगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

August 24, 2026

जोजरी-बांडी व लूणी नदी के 100 मीटर के दायरे में निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

August 24, 2026

आर्मी कैप्टन की वर्दी में घूम रहा युवक गिरफ्तार

August 24, 2026

प्रो.डॉ गोयल ने संभाला सायंकालीन अध्ययन संस्थान के निदेशक का कार्यभार

August 24, 2026

रेलवे खानपान इकाइयों की रोज होगी जांच

August 24, 2026

नाम किसी और का..सफर आपका...रेलवे जांच में पकड़े गए तो होगी जेब ढीली

August 24, 2026

आवेदन जमा कराने उमड़ा उत्साह ढोल-थाली के साथ पहुंचे दावेदार

August 24, 2026

ऑनलाइन घरेलु सामान के खरीद के चक्कर में 1.31 लाख की ठगी

August 24, 2026