Doordrishti News Logo

पांच महिने पहले हुई मोबाइल लूट का खुलासा,शातिर गिरफ्तार

जोधपुर,पांच महिने पहले हुई मोबाइल लूट का खुलासा,शातिर गिरफ्तार। शहर की चौपसनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से लूट का मोबाइल जब्त किए जाने के साथ अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि 6 अगस्त 23 को गुलिस्तां कॉलोनी भादू मार्केट के पीछे रहने वाले मोहम्मद रफीद पुत्र अब्दुल सलाम की तरफ से केस दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि वह पाल रोड से निकल रहा था तब एक बाइक पर दो बदमाश आए और उसका मोबाइल झपट कर ले गए। मोबाइल ले जाते समय उसका चश्मा टूट गया था और वह गिर गया था। जिससे जख्मी हो गया था।

यह भी पढ़ें – खेत की ढाणी के मकान मेें 20 लाख की चोरी

पुलिस ने बताया कि प्रकरण में आज पांच बत्ती सांसी कॉलोनी निवासी भाखरराम पुत्र घेवरराम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से लूट का मोबाइल जब्त किया गया है। मोबाइल लूट की अन्य घटनाओं के बारे में पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026