Doordrishti News Logo

रोटरी चौराहा रोड पर छात्र के हाथ से मोबाइल लूट

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती देचू स्थित जेठानिया के रहने वाले एक युवक के हाथ से बदमाश मोबाइल छीनकर ले गया। घटना रोटरी चौराहा- भैरूजी मंदिर मार्ग के बीच हुई। भगत की कोठी थाने में इस बाबत लूट में केस दर्ज किया गया है।

भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि देचू के जेठानिया का रहने वाला स्वरूपेंद्र पुत्र भोमाराम जाट पढ़ाई करता है। वह रोटरी चौराहा से भैरूजी मंदिर मार्ग के बीच से निकल रहा था। वक्त घटना वह किसी परिचित से फोन पर बात कर रहा था। तब पीछे से एक बाइक पर आए बदमाश ने उसके हाथ पर झपटा मार कर मोबाइल लूट लिया। वह चिल्लाया तब तक बदमाश भागने में सफल हो गया। पुलिस ने अब बदमाश की तलाश आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews