Doordrishti News Logo

जेल में बंदी की बैरक में मिला मोबाइल

जोधपुर, केंद्रीय कारागार में तलाशी के समय एक बैरक में बंदी के पास से मोबाइल बरामद हुआ। इस पर रातानाडा थाने में प्रकरण दर्ज करवाया गया है। मोबाइल के साथ चार्जर भी था। रातानाडा पुलिस ने बताया कि जेल प्रशासन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि रात में को जेल में तलाशी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान बैरक संख्या 13 में रहने वाले बंदी बाडमेंर के सिणधरी थानान्तर्गत मूरवा निवासी नानगाराम पुत्र देरामाराम के पास से एक मोबाइल और चार्जर बरामद हुआ। इस पर उसके खिलाफ केंद्रीय कारागार अधिनियम में केस दर्ज करवाया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: