Doordrishti News Logo

लापता नर्सिंग छात्रा का शव गेस्ट हाउस में फंदे पर लटका मिला,गैंग रेप का आरोप

  • दो दिन पहले निकली थी
  • गेस्ट हाउस में गुरूवार दोपहर बाद नहीं आई नजर
  • शुक्रवार को मिली सूचना

जोधपुर,शहर के उम्मेद अस्पताल के नर्सिग हॉस्टल से निकली एक नर्सिंग छात्रा का शव शुक्रवार की सुबह बीजेएस मटकी चौराहा क्षेत्र में स्थित एक होटल-गेस्ट हाउस के कमरे में फंदे पर लटका मिला। दो दिन से संपर्क नहीं होने पर परिजन अपने स्तर पर तलाश कर रहे थे। फांसी के फंदे पर लटकती मिलने की सूचना पर पहले महामंदिर थाना पुलिस और बाद में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद खांडाफलसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई आरंभ की।

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगा है। कमरा भीतर से बंद मिला जिसे पुलिस की मौजूदगी में तोड़ा गया। उसने चुन्नी से फंदा लगाया था। गुरूवार की दोपहर तक वह गेस्ट हाउस में नजर आई और उसके बाद दिखाई नहीं दी थी। कमरे में उसका मोबाइल मिला है मगर उसमें पेटर्न लॉक लगा होने से आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। परिजन ने गैंग रेप और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। फुटेज में गेस्ट हाउस में दो युवक वहां नजर आए है।

ये भी पढ़ें-मजदूर को गाड़ी देखभाल करने छोड़ा,सीट के नीचे से 2.16 लाख ले उड़ा

पुलिस ने बताया कि एक युवती जो उम्मेद अस्पताल के नर्सिग कॉलेज में पढ़ती थी और हॉस्टल में ही रहती थी। 2 नंवबर को वह हॉस्टल से निकली थी। 3 नवंबर को जब मां ने फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। जिस पर मां ने अस्पताल के सामने ही चाय का ढाबा लगाने वाले अपने एक रिश्ते के भाई को हॉस्टल में पता करने के लिये भेजा तो पता लगा कि वह हॉस्टल से बाहर गई हुई है और कॉलेज में भी नहीं गई। परिजन कल रात से ही अपने स्तर पर तलाश करने में जुट गए।

गेस्ट हाउस में ठहरे होने की मिली जानकारी

इधर परिजनों को पता लगा कि वह महामंदिर स्थित मटकी चौराहा ट्यूबवैल के पास एक होटल कम गेस्ट हाउस में ठहरी हुई है तो उसका भाई और चाचा वहां पर पहुंचे। पता लगा कि दो नवंबर से कमरे में ठहरी हुई थी और गुरूवार की दोपहर बाद से उसने कमरा नहीं खोला। मामला संदिग्ध होने पर होटल संचालक की सूचना पर महामंदिर थाने के एएसआई बाबूलाल मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा तोडकऱ अन्दर घुसे तो देखा कि युवती चुन्नी से फंदे पर लटकी हुई है।

ये भी पढ़ें-पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त शनिवार को जोधपुर आयेंगे

खांडाफलसा पहुंचे परिजन 

युवती के बड़े पिता खांडाफलसा थाने पहुंचे और उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करायी। परिजनों और दोनों थानों की पुलिस के बीच संवाद होते ही खांडाफलसा थाना अधिकारी गीता विश्नोई भी मय जाब्ता मौके पर पहुंची। मामला संदिग्ध और संगीन होने पर डीसीपी ईस्ट डा.अमृता दुहान भी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करने के जांच पड़ताल की।

परीक्षा होने की जानकारी पर लिया कमरा किराया

गेस्ट हाउस संचालक ने पुलिस को बताया कि युवती ने 2 नवंबर को होटल पर आयी और परीक्षा होने की जानकारी देकर कमरा किराये पर लिया था। तब दो युवक भी कुछ घंटों के लिये उसके साथ कमरे में ठहरे थे जिसमें से एक युवक मृतका का जातिबंधु और एक दूसरा अन्य युवक था।

संचालक ने युवकों को किया था फोन 

बताया गया कि गुरूवार की शाम तक दरवाजा नहीं खोलने पर गेस्ट हाउस संचालक ने दोनों युवकों को भी फोन करके भुगतान करने और उसको संभालने को आने का कहा लेकिन वे वापस नहीं लौटे। दोनो युवकों के फुटेज भी होटल में आने के पुलिस ने संकलित किये हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026