Doordrishti News Logo

पावर बाइक पर आए बदमाशों ने युवक का मोबाइल लूटा

  • पुलिस ने एक आरोपी को मोबाइल लूट में पकड़ा
  • साथी की तलाश जारी

जोधपुर,पावर बाइक पर आए बदमाशों ने युवक का मोबाइल लूटा। शहर के पावटा चौराहा स्थित पुल के नजदीक बस के इंतजार में खड़े पाली के एक युवक से पावर बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल लूट कर ले गए। पीडि़त ने घटना को लेकर उदयमंदिर थाने में प्राथमिकी दी। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की टीम का गठन किया गया। पुलिस ने अब एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ उसके दूसरे साथी की तलाश आरंभ की है।

यह भी पढ़ें – अर्जित कौशल व ज्ञान छीना या नष्ट नहीं किया जा सकता

थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पाली जिले के कोतवाली थाने के पीछे जंगीवाड़ा निवासी भरत पुत्र मोहनलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। वह 10 मार्च को अपनी बुआ सास से मिलने महामंदिर आया था। रात पौने दस बजे के आसपास वह पावटा सर्किल पर पुल के पास में बस कें इंतजार में खड़ा था तब एक अपाची बाइक पर दो बदमाश आए और उसका मोबाइल लूट कर ले गए। आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की एक टीम लगाई गई।

एएसआई दलीपसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने एक आरोपी हरिजनों का बास रतकुडिय़ा पीपाड़ हाल सती माता का मंदिर के पास एयरपोर्ट रोड निवासी राजेंद्र उर्फ रिऋि को गिरफ्तार किया है। उसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026