Doordrishti News Logo

बाइक पर आए बदमाश,स्कूली बालक के अपहरण का प्रयास

बैग छीनकर भागे

जोधपुर,बाइक पर आए बदमाश, स्कूली बालक के अपहरण का प्रयास।
शहर के माता का थान इलाके में एक स्कूली छात्र के अपहरण का प्रयास किया गया। बाइक पर आए बदमाशों ने स्कूली छात्र को उठाने की कोशिश की मगर कामयाब नहीं हो पाए, बाद में उसका बैग छीन कर ले गए। पिता ने पुलिस में अपहरण की रिपोर्ट दी है। बदमाशों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है। पिता ने बताया कि स्कूल बस से जब वह उतरा तभी दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और उसका अपहरण की कोशिश की लेकिन वे उसे नहीं ले जा सके। बच्चे के हाथ में उसका बैग था। वे उसका बैग था जिसे वे छीनकर ले गए। मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी तलाशे लेकिन पुलिस को मौके से फुटेज नहीं मिले हैं। पुलिस ने मामले की पूछताछ की तो जानकारी मिली है कि मामला आपसी रंजिश का है। पीडि़त ने पहले भी एक केस दर्ज करवा रखा है। हालाकि मामले में जांच के बाद ही स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें  – प्रधानमंत्री ने परियोजनाओं की आधारशिला रखी,राष्ट्र को समर्पित किया

पुलिस ने बताया कि वीरेंद्र पुत्र जीवणराम जाट निवासी मगरा पंजला अन्नासागर गली ने बताया कि बुधवार को उनका बेटा स्कूल से लौटा था। बस से उतरा तभी घर के सामने बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और वे बेटे को उठाकर ले जाने लगे। इतने में बेटे ने चिल्लाया तो वे घबरा गए और उसे वहीं छोडक़र चले गए। लेकिन जाते हुए वे बेटे का बैग छीनकर ले गए। परिवार तुरंत बाहर आया और आसपास आरोपियों की तलाश की लेकिन तब तक वे जा चुके थे। मामले में पुलिस को शिकायत की और फिर लूट व अपहरण के प्रयास का केस दर्ज कराया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन बदमाशों के फुटेज नहीं मिले। पुलिस अब मामले की जांच कर रही  है और बदमाशों की तलाश भी कर रही है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के कारण यह हरकत की है। हालाकि मामला अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस शक के आधार पर जांच कर आरोपियों की जांच में जुटी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बच्चों को भी हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक लक्षणों को न करें नजरअंदाज: डॉ.प्रदीप जैन

बच्चों को भी हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक लक्षणों को न करें नजरअंदाज: डॉ.प्रदीप जैन

October 29, 2026
विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

October 29, 2026
बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

October 29, 2026
जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026