Doordrishti News Logo

सरहदी क्षेत्र में मिग क्रेश,पायलट शहीद

  • जैसलमेर में पाक बॉर्डर के पास मिग-21 विमान क्रैश
  • सुदासरी डेजर्ट नेशनल पार्क में गिरा फाइटर जेट

जैसलमेर, क्षेत्र में बॉर्डर के पास एक और मिग-21 विमान क्रैश हो गया है। सूत्रों के मुताबिक जिस जगह फाइटर जेट गिरा है, वह पाक बॉर्डर के पास है। इस हादसे में पायलट विंग कमांडर हर्षित सिन्हा की भी मौत हो गई है। एयरफोर्स ने इस दुर्घटना की पुष्टि की है। कमांडर हर्षित सिन्हा नियमित उड़ान में थे। उन्होंने जैसलमेर एयरपोर्ट स्टेशन से उड़ान भरी थी। जैसलमेर से लगभग 70 किलोमीटर दूर यह हादसा 8:30 बजे होना बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक यह एरिया सुदासरी डेजर्ट नेशनल पार्क में है। सूत्रों से मिली जानकारी, गोडावण ब्रीडिंग सेंटर सुदासरी के पास क्रैश हुआ है विमान। यह इलाका सेना के कंट्रोल में है। इसलिए वहां किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। विमान लगभग साढ़े आठ बजे क्रैश हुआ। विमान अपनी नियमित उड़ान पर था। हादसे की जगह जैसलमेर से करीब 70 किमी दूर है। जिला कलेक्टर आशीष मोदी सहित प्रशासन, पुलिस और सिविल डिफेन्स की टीमें मौके के लिए रवाना हो गए।

सरहदी क्षेत्र में मिग क्रेश,पायलट शहीद

गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त 2021 में भी बाड़मेर में एक मिग-21 विमान क्रैश हुआ था। रूस और चीन के बाद भारत मिग-21 का तीसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर है। 1964 में इस विमान को पहले सुपरसोनिक फाइटर जेट के रूप में एयरफोर्स में शामिल किया गया था। शुरुआती जेट रूस में बने थे और फिर भारत ने इस विमान को असेम्बल करने का अधिकार और तकनीक भी हासिल कर ली थी। तब से अब तक मिग-21 ने 1971 के भारत-पाक युद्ध, 1999 के कारगिल युद्ध समेत कई मौकों पर अहम भूमिका निभाई। रूस ने तो 1985 में इस विमान का निर्माण बंद कर दिया, लेकिन भारत इसके अपग्रेडेड वैरिएंट का इस्तेमाल करता रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026

गांजे के साथ युवक को पकड़ा

February 28, 2026

युवती ने घर में फंदा लगाकर दी जान

February 28, 2026

भीतरी शहर में बालाजी प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान

February 28, 2026

You missed